
देहरादून:(जीशान मलिक)जनपद में नशामुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह अभियान 18 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।


जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निकायों, होटल-होम स्टे, हॉस्टलों और खेल संस्थानों में व्यापक स्तर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।डीएम ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्थानीय नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन शपथ लोग QR कोड को स्कैन कर या https://nashamukt.dosje.gov.in/epledge लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद प्रमाण-पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि 18 अक्टूबर तक अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए और कार्यक्रम के फोटोग्राफ व सूचना समाज कल्याण विभाग, देहरादून को उपलब्ध कराई जाए।

