
रुड़की:(जीशान मलिक) भाजपा जिला रुड़की द्वारा बीएसएम इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह मौजूद रहे।


वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और सुशासन के प्रतीक हैं और विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।यात्रा में विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, मेयर अनीता देवी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया।


