
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) आगामी त्योहारों के सीजन और जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) के कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में तीन नए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जनपद में दो नए पुलिस सर्किल भी बढ़ाए गए हैं।एसएसपी द्वारा जारी नई तैनाती व्यवस्था के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


“नए सर्किलवार अधिकारियों की जिम्मेदारी”

- सर्किल बहादराबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी — कोतवाली बहादराबाद एवं कोतवाली कलियर।
- सर्किल नगर: क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी — कोतवाली नगर एवं कोतवाली श्यामपुर।
- सर्किल ज्वालापुर: क्षेत्राधिकारी संजय चौहान — कोतवाली ज्वालापुर एवं कोतवाली पथरी।
- सर्किल सदर: क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी — कोतवाली सिडकुल एवं पुलिस लाइन।
- सर्किल रुड़की: क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी — कोतवाली रुड़की एवं कोतवाली गंगनहर।
- सर्किल मंगलौर: क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी — कोतवाली मंगलौर एवं कोतवाली झबरेड़ा।
- सर्किल लक्सर: क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी — कोतवाली लक्सर एवं कोतवाली खानपुर।
- सर्किल भगवानपुर: क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे — कोतवाली भगवानपुर एवं थाना बुग्गावाला।
- सर्किल रानीपुर: क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद — कोतवाली रानीपुर एवं कोतवाली कनखल।
“त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी…
नई व्यवस्था के तहत एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने नए सर्किल में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

