Breaking
5 Oct 2026, Mon

मां कौशल देवी एकेडमी में गरिमापूर्ण माहौल में मनी गांधी एवं शास्त्री जयंती, प्रधानाचार्य ने दिया प्रेरणादायक संदेश

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) रहमतपुर गांव स्थित मां कौशल देवी एकेडमी (एम.एस. पब्लिक स्कूल) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों को स्मरण किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। किसी ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों पर भाषण दिया, तो किसी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को कविता के माध्यम से दोहराया। छात्रों ने नाटक, गीत और नृत्य के जरिए दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष और देश के लिए उनके बलिदान को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू गोस्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में अनुशासन, सत्य और देशप्रेम को स्थान देना चाहिए। केवल जयंती मनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

विद्यालय की मैनेजर डायरेक्टर सीमा गोस्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, जिम्मेदार और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने वाला नागरिक बनाना भी है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *