Breaking
5 Oct 2026, Mon

आईआईटी रुड़की से 41 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर

रुड़की:(जीशान मलिक) आईआईटी रुड़की के सिविल विभाग से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ समाजसेवी राजीव ग्रोवर को अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने राजीव ग्रोवर को अंगवस्त्र पहनाकर और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघ के वरिष्ठ संरक्षक सुनील साहनी ने कहा कि राजीव ग्रोवर ने आईआईटी रुड़की में 41 वर्ष तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दी हैं। उनका सेवाकाल संस्थान के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायी रहा है।पंजाबी खत्री सभा के अध्यक्ष पंकज नंदा ने कहा कि राजीव ग्रोवर नौकरी के दौरान भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और हर सुख-दुख में समाज के साथ खड़े रहे। सेवानिवृत्ति के बाद अब वे अपना अधिक समय समाज सेवा को देंगे।

इस मौके पर पूजा नंदा ने भी उन्हें बधाई देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।राजीव ग्रोवर ने भावुक होते हुए सभी का आभार जताया और कहा कि आईआईटी रुड़की में बिताए 41 साल उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज से जुड़े रहकर सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर किरण ग्रोवर, मयंक ग्रोवर, आरुषि ग्रोवर, सिमरन, रियांशी सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ संरक्षक प्रमोद जोहर, प्रदीप सचदेवा, सुभाष सरीन, किरण भाटिया ने फोन पर बधाई दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *