Breaking
6 Oct 2026, Tue

‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ के तहत रुड़की में मंचन, नाटक के जरिए दिखाया पीएम मोदी का संघर्ष

रुड़की:(जीशान मलिक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रुड़की में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने पीएम मोदी के जीवन, संघर्ष और सेवा भावना को नाटक के माध्यम से जीवंत किया।इस आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। कठिन परिस्थितियों से निकलकर उन्होंने देश सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से सीख लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।भाजपा नेता अनिल शर्मा ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि पीएम के जीवन के अहम प्रसंगों को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा गया। उन्होंने नाटक के निर्देशक और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र आहूजा की विशेष प्रशंसा की।प्रस्तुति के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा और समापन पर ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे गूंजे।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक विवेक कंबोज, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद नीतू शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सावित्री मंगला, पूजा नंदा, प्रमोद चौधरी सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *