Breaking
6 Oct 2026, Tue

छात्रसंघ चुनाव के बाद एमबीपीजी कॉलेज के बाहर हंगामा, महिला छात्र नेताओं में झड़प

नैनीताल:(जीशान मलिक) एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा हो गया। नैनीताल रोड स्थित कॉलेज गेट के बाहर दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ महिला छात्र नेताओं के बीच भी तीखी झड़प हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। हंगामे के बीच एक छात्र के सिर में चोट लग गई, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। घायल छात्र को उसके साथियों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया गया। इस बार छात्रसंघ के 11 पदों के लिए कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट की घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *