
ऋषिकेश:(जीशान मलिक) पशुलोक बैराज में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बैराज से बाहर निकाला और सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2026 को SDRF पोस्ट ढालवाला को पशुलोक बैराज में शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मौके पर पहुंचकर टीम ने बैराज में फंसे शव को बाहर निकाला। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।SDRF ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।


