Breaking
5 Oct 2026, Mon

देशभर में मानसून का कहर, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

नई दिल्ली:(रागिब नसीम) देश में मानसून एक बार फिर आक्रामक रूप दिखाने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 सितंबर को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली और ओडिशा समेत 5 राज्यों में तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 2 से 3 राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।लगातार हो रही बारिश से उत्तर भारत और पूर्वी भारत में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 12 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक निम्न दबाव का गर्त (Trough) बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी सिस्टम के चलते बिहार, झारखंड और बंगाल में एक बार फिर तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *