Breaking
5 Oct 2026, Mon

कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) नाबालिग किशोरी को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर बहला-फुसलाने और दुष्कर्म करने के मामले में पिरान कलियर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 05.09.2026 को वादी मुबारिक पुत्र सगीर निवासी गाजा मजरा, हरिद्वार ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि दानिश पुत्र शबी निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली (उ.प्र.) उम्र 18 वर्ष ने उसकी नाबालिग पुत्री को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क कर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए। इस आधार पर थाना पिरान कलियर पर मु.अ.सं. 205/2026 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया।मामले की विवेचना उप निरीक्षक विशाखा राठौर के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। फोन कॉल, लोकेशन और मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 25.09.2026 को आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

“पुलिस टीम में शामिल रहे”

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान, उप निरीक्षक विशाखा राठौर, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल आशीष शर्मा (CIU रुड़की) और होमगार्ड ललित कुमार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *