Breaking
6 Oct 2026, Tue

कन्हैयालाल डीएवी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रुड़की:(जीशान मलिक) कन्हैयालाल डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र अश्विनी कुमार ने प्रथम स्थान, कक्षा 12 के कार्तिक ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 12 के ही एक अन्य छात्र कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र रिहान ने प्रथम, कक्षा 11 के साहिल ने द्वितीय एवं कक्षा 12 के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सभी विजेता छात्रों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं जिला महामंत्री रुड़की सागर गोयल तथा संस्था के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि भारत संस्कृति, ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बने।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शालिनी त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ प्रवक्ता राजाराम मुंडेपी, राजेश कुमार वर्मा, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, राकेश कुमार वर्मा, रविंद्र सिंह,प्रणिता जैन, डॉ. प्रियंका सैनी एवं लोकेश कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *