Breaking
26 Sep 2026, Sat

भाजपा अनुसूचित मोर्चा में अजीत मधुकर जाटव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए

रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में रुड़की के सक्रिय कार्यकर्ता अजीत मधुकर जाटव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है।मनोनयन के बाद अजीत मधुकर जाटव ने आज देहरादून स्थित कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलबीर घुनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर कुमार जी एवं जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रशांत सहगल जी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत मधुकर जाटव ने कहा”मैं सबसे पहले शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल और पूरी प्रदेश टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है।”उन्होंने आगे कहा, “मैं पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना और अनुसूचित समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा। समाज हित में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहूंगा।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *