Breaking
13 Sep 2026, Sun

सीसीटीवी और संदिग्ध फोन लोकेशन से मिली 13 वर्षीय नाबालिग, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने घर से बिना बताए लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को बरेली जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता से बेटी के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को रहमतपुर निवासी शाहिद पुत्र अनीस अली ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने और वापस न लौटने के संबंध में कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू कराई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और नाबालिग के हुलिए, फोटोग्राफ तथा संदिग्ध फोन लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश तेज की।पुलिस को मिली लोकेशन के आधार पर टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुराना शहर, गांव बुखरपुर, रवि की चक्की, पुलिस चौकी जगतपुर, थाना बारादरी, जनपद बरेली क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस द्वारा नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, अपर उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल 336 सोनू कुमार, कांस्टेबल महिपाल (एसओजी रुड़की) तथा महिला कांस्टेबल 1244 मौसम।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *