Breaking
17 Sep 2026, Thu

National Highways की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर चलेगा अभियान

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में District Highway Safety Task Force की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए National Highways की सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़कों की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने NHAI के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे किसी भी स्थिति में अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके लिए Patrolling Teams को तत्काल सक्रिय करने तथा Drone Survey के माध्यम से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क संबंधी खामियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने परिवहन विभाग को पुलिस, NHAI और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर Joint Anti-Encroachment Drive चलाने को कहा। साथ ही मुख्य सड़क और Shoulder पर भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में सड़कों को Pothole Free करने के लिए भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप District Highway Safety Task Force द्वारा प्रत्येक पखवाड़े राजमार्ग सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। बिना NHAI अथवा लोक निर्माण विभाग की पूर्व अनुमति के Highway Safety Zone में किसी प्रकार का License अथवा NOC जारी या नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों यानी Black Spots का उपचार, Emergency Services को मजबूत करने तथा Toll-Free Helpline 1033 को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।जिला प्रशासन ने आमजन, परिवहन संचालकों और राजमार्ग किनारे व्यापारियों से सहयोग की अपील की। प्रशासन ने अवैध ढाबे और कब्जे स्वयं हटाने तथा भारी वाहनों को केवल निर्धारित Lay-By और Parking Areas में ही खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को Encroachment, Illegal Parking और Potholes से मुक्त कर यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है।बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके सिंह, अधिशासी अभियंता NHAI सुरेश तोमर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, नेहा झा, कृष्ण चंद्र पलड़िया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *