Breaking
16 Sep 2026, Wed

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन का युद्धस्तरीय अभियान

हरिद्वार:(जीशान मलिक) बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आपदा प्रबंधन, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं और जल निकासी का कार्य कर रही हैं।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जलभराव की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद जल निकासी में तेजी लाने के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर लगाए गए।

प्रशासन की ओर से सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है। जेसीबी से नालियों की सफाई और खुदाई कर जल निकासी के रास्ते को सुचारु बनाया जा रहा है। सुमननगर की गली संख्या 3 और 4 में विशेष रूप से पंप सेट लगाए गए हैं।अब तक पंप सेटों के माध्यम से करीब 35 लाख लीटर, शिविर के माध्यम से 15 लाख लीटर तथा नमामि गंगे की रुड़की शिविर टीम द्वारा करीब 15 लाख लीटर पानी की निकासी की जा चुकी है। इसके बावजूद जल निकासी का अभियान लगातार जारी है।

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक राहत एवं जल निकासी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *