Breaking
15 Sep 2026, Tue

सुबह-सुबह मौत बनकर आया ट्रक, स्कूटी सवार बुजुर्ग ने गंवाई जान

रुड़की:(जीशान मलिक) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ईदगाह चौक के पास द्वारकाधीश मंदिर के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कामेश्वर प्रसाद त्यागी (84) पुत्र सागवा सिंह त्यागी, निवासी दीनदयाल, भगवती अस्पताल के पास, रुड़की शनिवार सुबह अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। बताया गया कि ईदगाह चौक के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *