नई दिल्ली:(चीफ एडिटर)सुप्रीम कोर्ट के एडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में महेश प्रताप सिंह राणा को स्वर्गीय राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों, जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा समाज में सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। समारोह में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।सम्मान प्राप्त करने पर गणमान्य अतिथियों ने महेश प्रताप सिंह राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कहा गया कि राजीव गांधी के एकता, सद्भाव, आधुनिक भारत और सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
राणा को मिले इस सम्मान को उनके साथ निरंतर जनसेवा में जुड़े सहयोगियों और समर्थकों ने भी गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के संकल्प पर भी जोर दिया गया।

