Breaking
26 Aug 2026, Wed

साबिर पाक के उर्स में बदला प्रवेश का अंदाज, बैरिकेडिंग से भीड़ को मिला अनुशासन

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) साबिर पाक के 758 वे सालाना उर्स में देश-विदेश से उमड़ रहे जायरीनों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मेला पुलिस ने इस बार दखनी गेट से दरगाह के मुख्य द्वार तक ऐसी बैरिकेडिंग व्यवस्था खड़ी की है, जिसने भीड़ के दबाव को काफी हद तक नियंत्रित कर दिया है। पुलिस की इस व्यवस्था से जायरीनों को बड़ी राहत मिल रही है और दरगाह तक पहुंचने के दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति से भी बचाव हो रहा है।

दखनी गेट से ही जायरीनों को कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बिना कतार प्रवेश की कोशिश करने वालों को भी व्यवस्था के तहत रोका जा रहा है। इसके चलते भीड़ एक साथ मुख्य द्वार पर जमा होने के बजाय चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह व्यवस्था काफी राहतभरी साबित हो रही है।

उर्स की भीड़ के बीच मेला पुलिस की निगरानी लगातार बनी हुई है। दखनी गेट से मुख्य द्वार तक की गई मजबूत बैरिकेडिंग ने पूरे प्रवेश मार्ग को व्यवस्थित कर दिया है। जायरीनों का कहना है कि इस बार रास्ते में भीड़ का दबाव और धक्का-मुक्की पहले के मुकाबले काफी कम महसूस हो रही है।स्थानीय लोगों और बाहर से आए जायरीनों ने पुलिस की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बड़े उर्स में लाखों लोगों की आवाजाही के बीच भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस तरह की सुनियोजित व्यवस्था बेहद जरूरी है। पुलिस की मुस्तैदी से जायरीनों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *