Breaking
27 Aug 2026, Thu

उर्स में आधी-अधूरी व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, पहाड़ी गेट के वजूखाने की टूटी टाइल्स बनी परेशानी

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। प्रशासन और दरगाह प्रबंधन की ओर से जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मेला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आधी-अधूरी व्यवस्थाएं अब भी जायरीनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

“पहाड़ी गेट के पास वजूखाने की टूटी टाइल्स पर सवाल”

पहाड़ी गेट के पास स्थित वजूखाने में टूटी हुई टाइल्स लंबे समय से समस्या बनी हुई हैं। उर्स के दौरान यहां बड़ी संख्या में जायरीन वजू करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में टूटी टाइल्स के कारण उन्हें असुविधा के साथ चोट लगने का खतरा भी बना हुआ है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को यहां सावधानी से से वजू करनी पड़ रही है।

जायरीनों का कहना है कि जब उर्स में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए जाते हैं, तो फिर वजूखाने जैसी मूलभूत सुविधा की मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई। प्रशासन की ओर से उर्स से पहले साफ-सफाई, पेयजल और जायरीनों की सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया था।

“आखिर कब लगेगी नई टाइल्स?

जायरीनों का सवाल है कि टूटी टाइल्स को आखिर कब बदला जाएगा। उर्स अपने चरम पर है और लगातार जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग और दरगाह प्रबंधन को मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द वजूखाने की टूटी टाइल्स बदलवाने की जरूरत है, ताकि जायरीनों को वजू करने में परेशानी न हो और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका भी टाली जा सके।जायरीनों ने मांग की है कि उर्स के दौरान दिखाई दे रही ऐसी छोटी-छोटी कमियों को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूर किया जाए, ताकि पिरान कलियर पहुंचने वाले अकीदतमंदों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *