Breaking
12 Oct 2026, Mon

जनसमस्याओं पर गंभीर हुए राज्य मंत्री, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रुड़की:(जीशान मलिक)आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने भाजपा जिला रुड़की के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं की जानकारी ली। बैठक में पदाधिकारियों ने रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा और कलियर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी।बैठक के दौरान रुड़की नगर क्षेत्र में जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में बंद पड़े नालों के कारण लोगों को हो रही परेशानी से भी राज्य मंत्री को अवगत कराया गया। कलियर विधानसभा के रामपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाते हुए जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग रखी गई। इसके अलावा चाव मंडी क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े नाले को खुलवाने की मांग भी की गई।

राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।पदाधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में लाई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों का राज्य मंत्री से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नवनीत सिंह, सचिन झवरेड़ी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नीटू मंडावर, अनिल चौधरी, प्रदीप पाल, पार्षद सोहन सिंह राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी, विपुल चौधरी, सतविंदर प्रधान, सचिन गुर्जर, पुलकित चौधरी, राजकमल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *