Breaking
27 Aug 2026, Thu

पंजाबी समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

हरिद्वार:(जीशान मलिक) होटल हंगरी बर्ड में पंजाबी समाज की महिलाओं की ओर से हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज उत्सव की रौनक बढ़ाई। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब दीपिका सचदेव ने अपने नाम किया। तीज क्वीन चुने जाने पर महिलाओं ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक महत्व पर चर्चा करते हुए एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और संगीत पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही मेहंदी, तीज से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के बीच महिलाओं ने जमकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पंजाबी समाज की संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

इस अवसर पर शीतल, ईशा ग्रोवर, रितु मेहंदीरत्ता, अनु सचदेव, गीता, प्रिया मेहंदीरत्ता, सोनिया सचदेव, अंजू सचदेव, गेसू, प्रियंका, पायल अरोरा, वर्षा भल्ला, चेतना और मितुषी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम हंसी-खुशी और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *