Breaking
27 Aug 2026, Thu

नो एंट्री बोर्ड के बावजूद दरगाह के मुख्य गेट पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा, जायरीनों की बढ़ी परेशानी

पिरान कलियर: दरगाह के मुख्य गेट पर ई-रिक्शाओं के बेतरतीब खड़े होने से जायरीनों के आवागमन का रास्ता बाधित हो रहा है। मुख्य गेट के सामने ई-रिक्शा चालकों के जमावड़े के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दरगाह में आने-जाने वाले जायरीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि मुख्य गेट के पास ही बोर्ड पर स्पष्ट रूप से ‘वाहनों की नो एंट्री’लिखे होने के बावजूद ई-रिक्शाओं का संचालन और खड़ा होना जारी है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालकों ने नो एंट्री वाले स्थान पर ही अपना कब्जा जमा रखा है, जिसके चलते पैदल आने-जाने वाले जायरीनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती।भीड़ के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी ई-रिक्शाओं के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे कभी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। जायरीनों का कहना है कि मुख्य गेट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर नो एंट्री का बोर्ड होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।जायरीनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मुख्य गेट के सामने ई-रिक्शाओं का जमावड़ा हटाने, नो एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि दरगाह आने वाले जायरीनों को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *