Breaking
6 Aug 2026, Thu

बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों की आस्था, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजे कांवड़ मार्ग

हरिद्वार:(जीशान मलिक) तेज बारिश, भीगे रास्ते और लगातार बदलते मौसम के बावजूद शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। आसमान से बरसती बारिश की बूंदें भी भगवान भोलेनाथ के भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं सकीं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर लाखों शिवभक्त पूरे जोश और उत्साह के साथ “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है।बारिश के दौरान जहां आम जनजीवन प्रभावित दिखाई दिया, वहीं कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के कदम एक पल के लिए भी नहीं रुके। सर पर गमछा कंधों पर कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और चेहरे पर महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा लिए शिवभक्त लगातार आगे बढ़ते रहे। बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह यह संदेश देता रहा कि सच्ची आस्था के सामने कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं होती।कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविरों में भी श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है।सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और विभिन्न संगठनों ने बारिश के बीच भी शिवभक्तों के लिए भोजन, चाय, पानी, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रही है।स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे।

बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने के बावजूद पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत से जुड़े कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं।सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।श्रद्धालुओं का कहना था कि मौसम चाहे जैसा भी हो, उनकी मंजिल भगवान शिव के दरबार तक पहुंचना है। उनका विश्वास है कि महादेव की कृपा से हर कठिन रास्ता आसान हो जाता है। यही कारण है कि बारिश की हर बूंद उनके उत्साह को कम करने के बजाय और अधिक बढ़ाती दिखाई दी।कांवड़ यात्रा के दौरान बारिश में भी उमड़ा यह आस्था का सैलाब एक बार फिर यह साबित कर गया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की भक्ति अटूट है। हर कदम महादेव के नाम, हर सांस भोले के जयकारों से सराबोर और हर दिशा “बोल बम” के उद्घोष से गूंजती रही। बारिश और विपरीत मौसम भी शिवभक्तों की आस्था के आगे बेबस नजर आए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *