Breaking
2 Aug 2026, Sun

अल्मोड़ा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर, 36 लोगों ने लिया लाभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को अल्मोड़ा के पपरसेली में निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को योग-आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।शिविर में कुल 36 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ आयुर्वेदिक और सामान्य चिकित्सा उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और विभिन्न रोगों की रोकथाम को लेकर उपयोगी जानकारी दी।शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल व डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह भोज और सीनियर ओटी इंचार्ज देव सिंह टंगड़िया का विशेष सहयोग रहा। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।आयोजकों का कहना है कि समिति आगे भी दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार शिविर लगाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करती रहेगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *