Breaking
15 Sep 2026, Tue

हरिद्वार: विधिक सेवा प्राधिकरण और NGO के सहयोग से अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट NGO के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सभागार में एलएडीसीएस, पैनल एवं प्रो-बोनो अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर और NGO के रिसोर्स पर्सन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा बताते हुए सभी सम्मानित पैनल अधिवक्ताओं एवं एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं का स्वागत किया।

प्रशिक्षण के पहले सत्र में NGO की रिसोर्स पर्सन एडवोकेट अंकिता सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा व BNS-2023 में उल्लेखित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन एडवोकेट कुलदीप लकवाल द्वारा श्रम कानून व श्रम कानून में आई नई नियमावली के साथ श्रमिक अधिकारों व कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के समस्त एलएडीसीएस, पैनल व प्रो-बोनो अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रमन कुमार सैनी, डिप्टी एलएडीसीएस द्वारा किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *