पथरी:(जीशान मलिक) फूलगढ़ स्थित जंगल के पास 12 जुलाई 2026 की रात हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और लड़के से मारपीट मामले में हरिद्वार पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक ये वही आरोपी हैं जिन्होंने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पथरी के जंगल तक लाया था। पकड़े गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें नियमानुसार बाल संरक्षण में लिया गया है। वहीं एक वयस्क आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने पहले ही इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस नई गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
“गिरफ्तार आरोपी:
1. तनवीर पुत्र मसकूर, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार – उम्र 25 वर्ष
2. 2 नाबालिग आरोपी – पुलिस संरक्षण में
पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक नाबालिग आरोपी पिछले 1 साल से पीड़ित नाबालिग लड़की के संपर्क में था।पुलिस ने बताया कि विधिक कार्यवाही पूरी कर सभी आरोपियों को समय पर संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम: म.उ.नि. शाहिदा परवीन, हे.कां. नारायण राणा, कां. मुकेश चौहान, कां. दीपक चौधरी, कां. नारायण सिंह, कां. राकेश नेगी।

