Breaking
31 Jul 2026, Fri

जन सुनवाई में 100 शिकायतें दर्ज, 55 का मौके पर निस्तारण: डीएम मयूर दीक्षित

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल और राशन कार्ड से संबंधित कुल 100 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से 55 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 45 शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

मुख्य शिकायतें:

1. लक्सर के गंगदासपुर निवासी राजबीर ने खसरा 131 की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की।

2. नरेश चौहान ने लालढांग क्षेत्र में सहकारी समिति की भूमि खसरा 14 पर वन गुज्जरों द्वारा कब्जे की शिकायत की।

3. धर्मेंद्र उपाध्यक्ष, लालढांग ने खसरा 239 की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का प्रार्थना पत्र दिया।

4. राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा एन्क्लेव के निवासियों ने हाईवे और सर्विस रोड बनवाने की मांग रखी।

5. दलित बस्ती अलीपुर के लोगों ने टूटे पोल और नीचे लटकती विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग की।

6. नवाबद्दीन, हरजौली जट ने घर के सामने कूड़ा डालकर जल निकासी रोकने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज सभी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण वाली शिकायतों पर अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करें।डीएम ने सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। 36 दिन से अधिक लंबित 509 एल-1 और 157 एल-2 शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लें।

हरेला पर्व और “हरित हरिद्वार” अभियान के तहत जनसुनवाई में आए फरियादियों और मीडिया कर्मियों को फलदार पौधे वितरित किए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *