Breaking
7 Aug 2026, Fri

भंडारा कर दो बाबूजी’ की पुकार हमेशा के लिए मौन, बाबा रमाशंकर के निधन से थमी सेवा की गूंज

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी के पास शिवसेतु पर वर्षों से गूंजने वाली “भंडारा कर दो बाबूजी” की पुकार हमेशा के लिए खामोश हो गई। बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाले ‘भंडारा किंग’ बाबा रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और तीर्थयात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाबा रमाशंकर गुप्ता पिछले कई सालो से शिवसेतु पर बैठकर आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों से गरीबों व असहायों को भोजन कराने की भावुक अपील किया करते थे। उनकी इसी निस्वार्थ पुकार के कारण स्थानीय लोग और श्रद्धालु उन्हें आदर से ‘भंडारा किंग’ बुलाते थे। उनकी एक आवाज पर कई श्रद्धालु आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन का प्रबंध करते थे।

बाबा के आकस्मिक निधन के बाद अब शिवसेतु पर आश्रित रहने वाले सैकड़ों दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों और सेवाभावी लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा का जाना हरिद्वार के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति है। अब सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि बाबा के बाद इस शिवसेतु पर बैठने वाले जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से कौन संभालेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *