पिरान कलियर:(जीशान मलिक) गौवंश तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार_ के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज और थाना कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने 150 किलो गौमांस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 10.07.2026 को गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की टीम कलियर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद के पास मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। पुलिस को दुकान के अंदर 2 व्यक्ति गौमांस की कटाई-छंटाई करते मिले। मौके से कुल 150 किलो गौमांस के साथ ही पशु कटान के उपकरण और तराजू भी बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गौमांस दुकानदार मन्नवर द्वारा लाया गया था और इसे कलियर में बेचने की फिराक थी।
“गिरफ्तार आरोपी”
1. अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01 कलियर, उम्र 45 वर्ष।
2. कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01 कलियर, उम्र 30 वर्ष।
दोनों के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु.अ.सं. 154/2026 धारा 5/11 गोवंश संरक्षण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बरामदगी:150 किलो गौमांस,01 अदद कुल्हाड़ी,02 अदद छुरी,01 अदद चापड़,01 अदद कांटा तराजू मय 07 अदद बाट।
इस कार्रवाई में उ.नि. शरद सिंह, का. पूरन सिंह दानू, का. प्रवीन कुमार – उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, हे.का. अनीस अहमद और का. प्रकाश मनराल – कोतवाली कलियर शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में गौकशी और पशुओं के अवैध कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

