Breaking
29 Jul 2026, Wed

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 1 महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, 142 टेट्रा पैक बरामद

ऋषिकेश:(चीफ एडिटर) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।दिनांक 02-07-2026 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून रोड जंगलात बैरियर और डक वाली रोड से अवैध देशी शराब की तस्करी में लिप्त 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

1. कृष्णा, पत्नी स्व. राजे, निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश, उम्र 50 वर्ष। इनके पास से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। इनके विरुद्ध मु0अ0सं0-268/2026 धारा 60(1) क Ex. Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

2. निशांत चौहान, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी अपर गंगा नगर गली नं. 11 ऋषिकेश, उम्र 39 वर्ष। इनके कब्जे से 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। इनके खिलाफ मु0अ0सं0-269/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में केस दर्ज हुआ।

कुल बरामदगी: 142 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब।

पुलिस टीम: का0 अंगेशवर, का0 अमित राणा, का0 दिनेश कामली, का0 अंकुल कुमार।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *