पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर शरीफ में मंगलवार शाम उस वक्त माहौल भावुक हो गया जब जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर मौलाना अरशद मदनी का काफिला शमीम साबरी कॉलोनी पहुंचा। मौलाना मदनी के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। नारे-तकबीर के साथ लोगों ने उनका इस्तकबाल किया।
“2 घंटे चला कार्यक्रम, सुरक्षा रही चाक-चौबंद”
रहमतपुर रोड स्थित शमीम साबरी कॉलोनी आयोजित इस जनसभा में मौलाना अरशद मदनी शाम करीब 7 बजे पहुंचे। कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चला।
“भाषण के अहम बिंदु: ‘नफरत नहीं, मोहब्बत जीतती है'”
अपने 25 मिनट के संबोधन में मौलाना अरशद मदनी ने देश के मौजूदा हालात पर बात की। उन्होंने कहा:
1. अमन पर जोर: “हिंदुस्तान सूफी-संतों का देश है। यहां नफरत की कोई जगह नहीं। पिरान कलियर की सरजमीं से मैं अमन और भाईचारे का पैगाम देता हूं। मोहब्बत से ही मुल्क तरक्की करेगा।”
2. तालीम की अपील: “अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम जरूर दिलाएं। डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बनें। तालीम से ही कौम और मुल्क का नाम रौशन होगा।”
3. इत्तेहाद की जरूरत: “मुल्क के मौजूदा हालात में इत्तेहाद यानी एकता बहुत जरूरी है। सभी मजहबों के लोग मिलकर रहें। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हों। यही पैगंबर और सूफी-संतों की सीख है।”
4. नौजवानों को नसीहत: “नौजवान सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें। अपनी ताकत को पढ़ाई और समाज सेवा में लगाएं। नशे से दूर रहें।”

