Breaking
23 Sep 2026, Wed

KLDAV कॉलेज रुड़की में 12वां योग दिवस: NCC के 600 कैडेट्स ने किया योग 

रूड़की:(जीशान मलिक) KLDAV (पीजी) कॉलेज रुड़की में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 84 उत्तराखंड बटालियन NCC के 600 कैडेट्स, अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।योग प्रशिक्षक सर्वेश गोस्वामी ने सभी को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। योग का अर्थ जोड़ना है। इससे मन, मस्तिष्क और शरीर को शांति मिलती है। योग छात्र ही नहीं, हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है।

84 उत्तराखंड बटालियन NCC के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनादि धरोहर है। ऋषि-महर्षि सदियों से योग करते आ रहे हैं। उन्होंने सभी कैडेट्स से दिनचर्या में रोज आधा घंटा योग करने की अपील की। कर्नल अलमिया ने कहा कि योग से शरीर को ऊर्जा मिलती है, काया निरोगी रहती है और असाध्य रोगों में भी लाभ होता है। योग से सभी इंद्रियां सक्रिय होती हैं और मन शांत रहता है।कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर ने किया। अंत में कर्नल अलमिया, प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह और वरिष्ठ NCC अधिकारी ले0 (डॉ) नवीन कुमार ने योग प्रशिक्षक सर्वेश गोस्वामी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैप्टन धर्म सिंह, सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, पंकज बेंजवाल, केयरटेकर अर्चना देवी त्यागी, वंदना चौहान, शाहिना प्रवीन, दीपमाला, सूबेदार मेजर अमर सिंह, हवलदार रविंदर गुसाईं, नायक अभिषेक पंवार, जीसीआई किरण बिहनिया समेत बटालियन के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *