Breaking
21 Jun 2026, Sun

हरिद्वार: गंगा तट पर मना विश्व योग दिवस, 12 से 82 वर्ष तक की 65 महिलाओं ने किया योग

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) जागृति वूमेन्स कांफ्रेंस हरिद्वार सोसाइटी द्वारा AIWC के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विश्व योग दिवस माँ गंगा के पावन तट पर धूमधाम से मनाया गया। अग्रसेन घाट/एकम्स घाट, निकट प्रेम नगर आश्रम पर सूर्योदय की बेला में आयोजित योग शिविर में 12 वर्ष की बालिका से लेकर 82 वर्ष की बुजुर्ग महिला तक, कुल 65 महिलाओं ने भाग लिया।

योग गुरु रत्नेश गौतम एवं उनकी सहयोगी एकता ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मकरासन, शलभासन, भुजंगासन, कटि संचालन, ग्रीवा संचालन, वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास सरल विधि से कराया। कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम भी कराए गए।कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल द्वारा ‘फेस योगा’ का विशेष सत्र लिया गया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

शिविर में जागृति वूमेन्स कांफ्रेंस के अलावा भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा, सोच ज़िंदगी बदलने की संस्था तथा पतंजलि महिला योग समिति के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। प्रातः भ्रमण पर निकली राहगीर महिलाओं ने भी रुककर योगाभ्यास किया।अंत में सोसाइटी की सदस्य उषा राजपूत द्वारा सभी को घर की बनी ताज़ी छाछ वितरित की गई। सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चला। सचिव करुणा शर्मा ने सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।

इस अवसर पर अर्चना जैन, मंजुला भगत, नीरू जैन, ज्योत्सना मेहरोत्रा, उषा राजपूत, कमला जोशी, मोनिका गर्ग, राजेश्वरी बहुगुणा, शिवानी गौड़, रत्नेश गौतम, एकता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *