बहादराबाद:(जीशान मलिक) ‘सेवा परमो धर्म:’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द नेशनल हेल्पिंग हैंड (TNHH) ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष एमडी नौशाद हाशमी के जन्मदिन के अवसर पर आज ग्राम सलेमपुर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सैकड़ों लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां और चश्मे बिल्कुल फ्री वितरित किए गए। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सेवा कार्य से लाभान्वित हुए ग्रामवासियों ने ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष एमडी नौशाद हाशमी और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। लोगों ने कहा कि TNHH लगातार जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है।
इस मौके पर एमडी नौशाद हाशमी ने कहा, “हमारा ध्येय वाक्य ‘TNHH हर एक काम देश के नाम’ है। जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम किसी के काम आ सकें। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना और अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।।

