Breaking
13 Jun 2026, Sat

शिवालिक नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने की पहल: वार्ड-1 के दो पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का आगाज

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज वार्ड नंबर 1 स्थित H-103 व H-175 पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय सभासद, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “नगर क्षेत्र के पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा।”उन्होंने बताया कि पार्कों में हरित क्षेत्र का विकास, बैठने की समुचित व्यवस्था, सौंदर्यकरण, ओपन जिम के उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक नगर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनसहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से शिवालिक नगर को आदर्श नगर बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार जताया। लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, दिनेश वर्मा, गरिमा सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, हरेंद्र सिंह, हरिकेश चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल, दिनेश चौहान, बलराम नौटियाल, प्रशांत राय, वीरेंद्र बोरी, पंकज चौहान, अजय मलिक, राजेश बालियान, बिंदरपाल, गौतम पाल, सुधांशु राय, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, मंजू नौटियाल, अवधेश सिंह, पवन चौहान, बी.के. रस्तोगी समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं स्थानीय वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *