Breaking
19 Sep 2026, Sat

नवोदय नगर में कौन चला रहा अवैध शराब का नेटवर्क? कार्रवाई के इंतजार में जनता, सवालों के घेरे में सिस्टम

नवोदय नगर में अवैध शराब का जाल!कौन है वह कथित शराब माफिया जो खुलेआम कर रहा सप्लाई? पुलिस और आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल,क्या किसी बड़े संरक्षण के दम पर चल रहा अवैध कारोबार?

हरिद्वार। नवोदय नगर रोशनाबाद क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्षेत्र में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर वह कौन व्यक्ति है जो पूरे इलाके में अवैध शराब की सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है और जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, एक व्यक्ति जिसे लोग “भाई” के नाम से जानते हैं, उसका नाम कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है तो संबंधित विभागों द्वारा इसकी जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि लगातार अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई क्यों दिखाई नहीं दे रही। इससे लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कोई अन्य वजह है जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही?

जनता के बीच यह चर्चा भी है कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो कहीं यह पूरा खेल किसी बड़े संरक्षण के तहत तो नहीं चल रहा। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर चर्चा जरूर तेज कर दी है।

अब क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पुलिस और आबकारी विभाग मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं और यदि कहीं भी अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके तथा कानून का राज कायम रह सके।

       (अगली खबर विस्तार से )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *