Breaking
8 Jun 2026, Mon

बहादराबाद के गांव टीरा टोंगिया में पेयजल योजना के लिए 47.04 लाख की पहली किस्त जारी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार जनपद के विकासखंड बहादराबाद में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बड़ी पहल की है। राज्य सेक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के तहत टीरा टोंगिया पंपिंग पेयजल योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इस योजना के लिए कुल 78.40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 47.04 लाख रुपये तत्काल जारी किए जाएंगे।पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-02 से संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा ने 08 जून 2026 को प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पेयजल निगम, देहरादून को पत्र संख्या-I/402637/XXIX-2/2026/E-103903 के माध्यम से स्वीकृति आदेश जारी किया। यह स्वीकृति पेयजल निगम के 17 मई 2026 के पत्र के संदर्भ में दी गई है। विभागीय टीएसी द्वारा योजना के लिए 78.40 लाख रुपये की धनराशि औचित्यपूर्ण पाई गई थी।

“31 मार्च 2027 तक पूरा करना होगा काम”

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31.03.2027 तक पूर्ण कर कार्य की वित्तीय/भौतिक प्रगति का विवरण एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रस्तुत करना होगा। धनराशि किसी भी दशा में किसी भी स्तर पर पार्क नहीं की जाएगी।

“क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल”

टीरा टोंगिया पंपिंग पेयजल योजना के शुरू होने से बहादराबाद ब्लॉक के टीरा टोंगिया और आसपास के गांवों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। गर्मियों में ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। शासन ने उम्मीद जताई है कि समयबद्ध काम से क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

“बॉक्स: योजना एक नजर मे”

योजना का नाम टीरा टोंगिया पंपिंग पेयजल योजना

स्थान:विकासखंड बहादराबाद, हरिद्वार

कुल स्वीकृत राशि ₹78.40 लाख

पहली किस्त जारी ₹47.04 लाख

कार्य पूर्ण करने की तिथि 31 मार्च 2027 कार्यक्रम राज्य सेक्टर (ग्रामीण) आदेश जारीकर्ता विक्रम सिंह राणा, संयुक्त सचिव।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *