रुड़की:(जीशान मलिक)जश्न में टशन दिखाना रुड़की के एक युवक को भारी पड़ गया। बर्थडे पार्टी में अवैध तमंचे के साथ नाचते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हरिद्वार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली रुड़की क्षेत्र में एक युवक बर्थडे पार्टी में अवैध असलहे के साथ नाच रहा था। वीडियो वायरल होते ही SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। 
निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 17 मई को रुड़की पुलिस ने सर्विस लाइन डबल फाटक से अंशुल कुमार पुत्र देवेंद्र राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी शाकुंभरी इन्क्लेव, दिल्ली रोड को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 203/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:अंशुल कुमार पुत्र देवेन्द्र राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी शाकुम्बरी इन्क्लेव, दिल्ली रोड, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार।
“बरामदगी”
1. एक तमंचा 315 बोर
2. एक जिंदा कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, हेड कांस्टेबल नूर मलिक, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल अनिल शर्मा रहे

