Breaking
29 May 2026, Fri

निर्दोषों को फंसाने की साजिश बेनकाब, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

चंपावत:(जीशान मलिक)थाना चंपावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने और सुनियोजित साजिश के तहत निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस साजिश को बेनकाब करते हुए तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

“पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज”  

वादी राम सिंह रावत की तहरीर पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना में धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तार कमल सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, धौन का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर मारपीट, धमकी, छेड़छाड़, दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी आरोपी अर्जिता राय निवासी कनलगांव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी आनंद सिंह मेहरा की तलाश जारी है।

“एसपी बोलीं- कानून का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं”

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाने और निर्दोषों को फंसाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *