Breaking
6 Jun 2026, Sat

मिथिलेश तोमर राज्य लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण की सदस्य नियुक्त, 13 जिलों की अपीलों की करेंगी सुनवाई

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड सरकार ने रुड़की निवासी मिथिलेश तोमर को राज्य लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। चयन समिति की संस्तुति पर 27 अप्रैल 2026 को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। 28 जनवरी 2026 को हुए साक्षात्कार में मिथिलेश तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

अब मिथिलेश तोमर प्रदेश के 13 जिलों में नियुक्त लोकपालों के निर्णयों के विरुद्ध दाखिल अपीलों की सुनवाई करेंगी। लोकपाल के आदेश के 30 दिनों के भीतर संबंधित पक्ष अपीलीय प्राधिकरण में अपील कर सकेगा। वे ग्राम विकास विभाग, निदेशालय कार्यालय, आई.टी. पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून से कार्यभार संभालेंगी।

उल्लेखनीय है कि मिथिलेश तोमर इससे पूर्व हरिद्वार जनपद में लोकपाल रह चुकी हैं। चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों का खुलासा किया। उनके प्रयासों से लाखों रुपये की वसूली हुई तथा कई ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई।

मिथिलेश तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर निष्पक्ष सुनवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रुड़की में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मिथिलेश तोमर की नियुक्ति से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *