Breaking
18 Sep 2026, Fri

लक्सर में पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, कई खामियां मिलीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने दिए नोटिस  

लक्सर:(जीशान मलिक)जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की 4 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। टीम की इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान राम राणा फिलिंग स्टेशन हबीबपुर कुड़ी, एम वी फिलिंग स्टेशन नमारा हबीबपुर कुड़ी तथा रायसी डीजल सेंटर रायसी में कई खामियां मौके पर पाई गईं।जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मूलभूत सुविधाओं को मानकों के अनुसार पूरा रखें। चारधाम यात्रा के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर सभी पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने की दशा में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन रावत, दिवेश कुमार शर्मा, तोशनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी औचक निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *