हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में मंगलवार 29 अप्रैल को कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। लैब के लिए कंप्यूटर डॉ विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। यह लैब युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी।
डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी। इससे डिजिटल सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्किल बेस्ड एजुकेशन देकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
शुभारंभ कार्यक्रम में रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

