Breaking
2 Aug 2026, Sun

बेटी हुई है’ – गुलाबी गुब्बारों वाली कार बनी जश्न का प्रतीक, वीडियो वायरल

देहरादून:(जीशान मलिक)सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार ने नवजात बेटी के जन्म का जश्न बेहद सादगी और अनोखे अंदाज में मनाया है। वीडियो में परिवार ने अपनी कार को गुलाबी गुब्बारों से सजाया है और पीछे बड़े अक्षरों में ‘बेटी हुई है’ लिखवाया है।

यह सजी हुई कार जब सड़कों पर निकली तो लोगों का ध्यान बरबस ही खींच लिया। रास्ते में चलते लोग रुककर इस खूबसूरत नजारे को देखने लगे, मुस्कुराए और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। बिना किसी भव्य समारोह या महंगे इंतजाम के, सिर्फ कुछ गुलाबी गुब्बारों और एक संदेश के जरिए परिवार ने अपनी खुशी को सार्वजनिक किया।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पहल की जमकर तारीफ की है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि यह एक बेहतरीन और प्रेरणादायक कदम है, और ऐसे जश्न हर घर में होने चाहिए। कई लोगों ने कहा कि बेटी के जन्म को इस तरह खुलकर मनाना समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

सादगी भरा यह जश्न न सिर्फ परिवार की खुशी बयां कर रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि बेटी का जन्म किसी भी तरह से कम नहीं, बल्कि जश्न मनाने लायक खास मौका है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *