Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में मजदूरों ने केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ “काला दिवस” मनाया। मजदूरों ने काली पट्टियां बांधकर और नारेबाजी करके अपना विरोध जताया।

“विरोध का कारण…

केंद्र सरकार ने वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, व्यवसायिक संरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संबंधी संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को कानून बनाया है, जो मजदूरों के अधिकारों को कम करता है।

“मजदूरों की मुख्य मांगें!

₹30,000 प्रतिमाह न्यूनतम वेतन।स्थाई और सुरक्षित रोजगार।श्रम कानूनों का संरक्षण।निजीकरण और बेरोजगारी का विरोध।

प्रदर्शन में शामिल संगठनों के प्रतिनिधि इंकलाबी मजदूर संगठन के पंकज कुमार,प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की नीता,संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन के संयोजक गोविन्द सिंह,आईटीसी मजदूर संघ के महामंत्री रवि चंदोला,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर,कर्मचारी संघ सत्यम आटो के महिपाल,एवरेडी मजदूर यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार,किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रधान वाजिद,सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के महिपाल,देव भूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर के ललित सिंह रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *