Breaking
2 Aug 2026, Sun

उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए समझौता

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत ITBP की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

“समझौते के लाभ…

ITBP के जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।सीमांत क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा

“समझौते का उद्देश्य…

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना।किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए एक सुदृढ़ एवं स्थायी मंच प्रदान करना.सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय,आईजी आईटीबीपी मनु महाराज,अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव,निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड औद्यानिक परिषद नरेन्द्र कुमार यादव,आईटीबीपी के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *