Breaking
6 Jun 2026, Sat

नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ, गंगा नगर में मिलेगी जल-भराव से राहत

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)ऋषिकेश नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और आगामी मानसून के दौरान जल-निकासी की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। महापौर शंभू पासवान द्वारा वार्ड संख्या 20, गंगा नगर में नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

“20 लाख रुपये की लागत से बन रहा है नाला!

नाले का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में क्षेत्र में होने वाले जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। लंबे समय से गंगा नगर के निवासी जल-निकासी की समस्या से जूझ रहे थे, खासकर भारी बारिश के दौरान गलियों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता था।

“महापौर के निर्देश!

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि मानसून से पहले ही लोगों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम मे शामिल 

– गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल

– हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा

– महामंत्री अतुल गुप्ता

– मुख्य कोषाध्यक्ष चंद्रभान असूजा

– सामाजिक कार्यकर्ता एकांत गोयल

– प्रवीन रावत

– राजेंद्र त्यागी

– विवेक बाला

– अतुल पूंज

– आशीष शर्मा

– पंकज शर्मा

– अनिल

– राजेश

– जोशी अंकल

– बीना

– अमित जैन

– रुचि जैन

– स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *