हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के पांचवें दिन के अंतर्गत आज दिनांक 25 मार्च 2026 को स्वयंसेवकों द्वारा वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद से निकटवर्ती इलाकों एवं बहादराबाद के मुख्य बाजार व आय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक रैली निकाल जागरूकता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया।
“जागरूकता अभियान…
स्वयंसेवकों द्वारा कृषि संबंधी, कन्याओं हेतु सरकारी योजनाएं एवं दिनांक 26 मार्च 2026 को होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी निकटवर्ती लोगों तक पहुंचाई गई। उनसे अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभी रक्तदान महादान जैसे कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
“नुक्कड़ नाटिक….
कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गणों के समक्ष स्वयंसेवियों एवं एचईसी के नर्सिंग के छात्रों द्वारा फर्स्ट एड एक्टिविटी संबंधी नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया गया। बहादराबाद स्थित पंचायत घर में भी इसी संदर्भ में एवं एक अन्य सोशल एक्टिविटी संबंधी नुक्कड़ नाटिका एवं कृषि संबंधी जागरूकता को नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।

