पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में एक बड़े फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना पिरान कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से एक जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी शहनवाज पुत्र मौ0 प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीसान होटल पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। वह कलियर स्थित अलीशान होटल को अपना कार्यालय बनाकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, एक माउस, एक मोबाइल फोन Redmi, 06 आधार कार्ड, 07 अलग-अलग मोहरें और मानवाधिकार का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।
आरोपी शहनवाज ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दस्तावेज खुद गूगल पर ऑनलाइन बनाता था और कुछ दस्तावेज ऑनलाइन मंगाकर प्रिंट निकलवाकर लोगों को देता था। वह अब तक लगभग एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0-29/2026 धारा-336 (3), 338, 339 बीएनएस पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम में एस0ओ0 रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 सुनील पंत, उ0नि0 उपेन्द्र सिंह, हे0का0 रविन्द्र वालियान, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 चालक नीरज राणा और स्थानीय अभिसूचना इकाई टीम शामिल थी।

