Breaking
21 Apr 2026, Tue

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड इंड्रस्टी में शोक की लहर

दिल्ली:(जीशान मलिक) ब्रेकिंग न्यूज बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन। पूरे देश में दौड़ उठी शोक की लहर।

वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हर कोई अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।सांस लेने में परेशानी की वजह से सीनियर एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।वहीं एक्टर से मिलने बीती रात बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अस्पताल में पहुंचे थे। आपको बता दें कि बीते दिनों ही उनकी मौत को लेकर अफवाहें उड़ी थीं।

“अंतिम घड़ी में साथ था परिवार…

आपको बताते चले कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर सपोर्टर पर थे।उन्हें अफवाहों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। वह अंतिम घड़ी में परिवार के साथ और डॉक्टरो की निगरानी में थे। पिछले कुछ दिनों पहले भी एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन, अंत में वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए और ये समय केवल परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला समय है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *