Breaking
5 Jun 2026, Fri

2023 से लंबित नगर निकाय चुनावों पर भाजपा का आक्रोश, रांची में प्रदर्शन

रांची:(चीफ एडिटर)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

घेराव कार्यक्रम में भाजपा झारखंड के राज्यसभा सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु, नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड के प्रथम एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, रांची से सात बार के विधायक व पूर्व मंत्री सी. पी. सिंह, हटिया से चार बार के विधायक एवं सचेतक नवीन जैसवाल, रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहु, हटिया मंडल अध्यक्ष सुप्रिया दुबे, पूर्व अध्यक्ष राम मनोज साहु तथा मीडिया प्रभारी नागेन्द्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2023 से लंबित हैं, जिससे स्थानीय लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है। घेराव के दौरान पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

1. नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर की बजाय ईवीएम से कराए जाएं।

2. चुनाव दलीय आधार पर आयोजित किए जाएं।

3. नगर निकाय चुनाव अति शीघ्र कराए जाएं, क्योंकि लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *